Norat Mal Nama
18-Apr-2024
देवली,“स्वीप गतिविधि के तहत लोकनृत्य कार्यक्रम हुआ आयोजन”
देवली, पवन कुमार शर्मा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवली ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), टोंक के निर्देशानुसार स्वीप योजनान्तर्गत मासिक कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसकी निरन्तरता में लोकनृत्य कार्यक्रम (घुमन्तु जनजाति, ट्रांसजेण्डर, अनुसूचित जाति, जनजाति) आयोजन महाराणा प्रताप आवासीय योजना पुराने केकडी-अजमेर रोड स्थित गाडिया लोहार बस्ती में किया गया। उक्त कार्यक्रम में गाडिया लौहार परिवारों को आगामी 26 अप्रेल 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में अल्ताफ हुसैन कनिष्ठ सहायक, अनिल बैरवा कनिष्ठ सहायक, कुलदीप सिंह शक्तावत कार्यवाहक सफाई निरीक्षक सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।