Norat Mal Nama
06-Apr-2025
देवली,भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।
स्थापन दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के निवास पर भाजपा का झंडा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ओर सभी कार्यकताओं को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के घर ओर प्रतिष्ठान पर जाकर भाजपा का झंडा लगाया। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता ने अपने घर ओर प्रतिष्ठान पर झंडा लगाया।
इसके बाद सभी कार्यकर्ता सार्वजनिक गौ शाला पहुंचे और गौ शाला में सेवा कार्य किया।
इस अवसर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर खूंटेटा, सह संयोजक अनिल जांगिड़,कुलदीप चौधरी,महावीर सिंह राठौड़, नवल चतुर्वेदी, रजनीश दीपक,राजेंद्र साहू,नवनीत धाकड़,मुकेश मीणा कुलदीप सेन, देवराज गुर्जर,राजकुमारी सेन, अजय पाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।