Norat Mal Nama
07-Apr-2025
देवली,केश कला बोर्ड के गठन कर 100 करोड़ का बजट आवंटन की मांग,
देवली.,राजस्थान सेन समाज एवं नाइन जाग्रति मंच संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में केश कला बोर्ड का गठन करने तथा उसमें 100 करोड़ का बजट आवंटन की मांग की गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश सेन ने बताया कि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर केश कला बोर्ड के गठन ,बोर्ड में 100 करोड़ का बजट जारी करने की मांग की है।ताकि बोर्ड का लाभ समाज को मिले और शिक्षा ,व्यापार में समाज आगे बढ़े। इस दौरान राजनीतिक भागीदारी आदि विषय पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान , पूर्व केश कला बोर्ड। अध्यक्ष राज्यमंत्री श्री मोहन मोरवाल,सेन विकास पत्रिका के सम्पादक शोभग गोठड़िया, प्रधान महासचिव विशंभर पढ़िहार, नाई जागृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य टोंक लोकेश सेन देवली, सुरेश सेन केकड़ी, प्रह्लाद सेन कोटडी, सुरेश भाटी चूरू, मोहन धांधल जोधपुर,सुनील भाटी, देवकिशन मारु, विमल भाटी कमल किशोर सेन श्री।डूंगरगढ़ बीकानेर, विनोद गोठड़िया , जयपुर,वर्तिका सेन , सुनील गहलोत, सत्यनारायण सेन कोटा,मांगीलाल सेनअनिल सेन मालपुरा, जयपुर, आदि उपस्थित रहे।
[🙏